ख़ाना ए काबा के प्रबन्धन द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की रात ११ बजे एक आदमी को खाना ए काबा के नज़दीक अपने कपड़ों पर पेट्रोल डाले हुए गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ४० वर्षीय यह आदमी खुद को जलाने की फ़िराक में था कि सुरक्षा बलों ने उसे आग लगाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किया गया आदमी मानसिक रोगी है उससे पूछताछ में सभी ज़रूरी क़दम उठाये जाएंगे। इससे पहले सबक़ नामक वेब साइट ने एक प्रत्यक्षदर्शी के आधार पर कहा था कि यह आदमी खाना ए काबा को जलाने की कोशिश में लगा था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मैने खाना ए काबा का तवाफ़ करते हुए देखा कि यह आदमी खाना ए काबा के ग़ेलाफ पर एक बोतल से पेट्रोल ड़ाल रहा है। मैने उसको पकड़ा और चिल्लाकर अपने आसपास के लोगों को बुलाया बाद में सुरक्षाबल भी आ गए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह आदमी पेट्रोल डालते समय वहाबी विचारधारा से जुडी बाते कर रहा था।
7 फ़रवरी 2017 - 17:38
समाचार कोड: 810138
सोमवार की रात ११ बजे एक आदमी को खाना ए काबा के नज़दीक अपने कपड़ों पर पेट्रोल डाले हुए गिरफ्तार किया गया है।